Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

बांग्लादेश में फंसे स्टूडेंट्स के लिए मसीहा बनी BSF, अब तक छात्र 572 वापस लौटे

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पेट्रापोल के रास्ते हिंसाग्रस्त बांग्लादेश से कुल मिलाकर 572 भारतीय छात्र-छात्रों को निकाला। इनमें 133 नेपाल के और चार भूटान के हैं। बीएसएफ दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के प्रवक्ता श्री ए.के. डीआइजी आर्य ने कहा की, कि बीएसएफ बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ लगातार संपर्क में है। 

बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर छात्र-छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है। हालात ऐसे हैं कि देशभर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।