Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल का कटआउट यमुना नदी में डुबाया

बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने शनिवार को केजरीवाल के कट-आउट को यमुना नदी में डुबो दिया। उन्होंने प्रदूषित यमुना नदी को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए ऐसा किया। इस पर लिखा था 'मैं असफल हो गया, मुझे वोट मत देना, मैं 2025 तक यमुना को साफ नहीं कर सकता।'

प्रवेश वर्मा और अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी।