Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

2024 फतह करने के लिए बीजेपी ने महिला-युवा मोर्चा को दी ये जिम्मेदारी

जनसंपर्क और लोगों को पार्टी से जोड़ने के क्रम में बीजेपी ने युवा मोर्चा और महिला मोर्चा पर दांव लगाया है. बीजेपी नेतृत्व ने बीजेपी युवा मोर्चा को एक करोड़ युवकों को “नमो वॉरियर्स” बनाने का जिम्मा सौंपा है. अब युवा मोर्चा पूरे देश में एक करोड़ “नमो वॉरियर्स” जोड़ेगा. इसके साथ ही युवा मोर्चा को देश के अलग-अलग हिस्सों में दो “युवा सम्मेलन” करेगा. प्रत्येक युवा सम्मेलन में 25 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे.

बीजेपी युवा मोर्चा देश भर में “नव मतदाता सम्मेलन” भी चलाएगा. पहली बार वोटर बने युवाओं के इस नव मतदाता सम्मेलन में 5000 युवकों की बैठक आयोजित की जाएगी. इसके अलावा 2500 से अधिक संख्या के साथ युवती सम्मेलन आयोजित करने का निर्देश बीजेपी युवा मोर्चा को दिया गया है. इसके अलावा 2 लाख से अधिक “युवा मोर्चा अड्डा” और शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन बीजेपी युवा मोर्चा कराएगी.