Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी ने मुस्लिमों पर जताया भरोसा

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी सरकार बनाने के लिए हर संभव कोशिश में जुटी है. 2024 लोकसभा चुनाव में कश्मीर रीजन की किसी सीट पर उम्मीदवार न उतारने वाली बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में बड़ा सियासी दांव चला है. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने पहले चरण की 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था, जिसमें आधी से ज्यादा सीटों पर मुस्लिम समुदाय को टिकट दिया है. बीजेपी ने मुस्लिमों पर भरोसा जताकर ‘घाटी’ में कमल खिलाने का प्लान बनाया है. देखना है कि बीजेपी की रणनीति चुनाव में कितनी कारगर साबित होती है.

बीजेपी ने सोमवार सुबह 10 बजे पहले जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, लेकिन बाद में इस लिस्ट को वापस ले लिया था. इसके बाद अब पार्टी ने नए सिरे से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. बीजेपी ने पहले चरण की कुल 24 विधानसभा सीटों में से 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है और 8 सीट पर अभी टिकट का ऐलान नहीं किया. बीजेपी ने सीट के सियासी समीकरण को देखते हुए उम्मीदवारों पर दांव खेला है. यही वजह है कि पहली लिस्ट में हिंदू से ज्यादा मुस्लिम समुदाय के उम्मीदवारों को टिकट दिया है.