Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

दिल्ली में देर रात तक चली BJP कोर ग्रुप की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह के साथ तीन घंटे तक चली बैठक खत्म हो गई है. इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. यहां बीजेपी मुख्यालय में कर्नाटक, केरल, सिक्किम, ओडिशा के बीजेपी कोर ग्रुप नेताओं के साथ बैठक हो रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक 22 मार्च होने वाली बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले लगभग सभी राज्यों के कोर ग्रुप की बैठक कर उम्मीदवारों के नामों को शॉर्ट लिस्ट करने का काम बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह पूरा कर लेंगे. बीजेपी उम्मीदवारों की तीसरी बड़ी सूची 23 मार्च तक आने की संभावना है.