Breaking News

अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती     |   महाराष्ट्र: नांदेड़ में अकाली नेता सुखबीर बादल पर निहंग ने कृपाण से हमला किया     |   महाराष्ट्र: CM देवेंद्र फडणवीस ने सुखबीर बादल पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए     |   बिहार: भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद, एक परिजन को सरकारी नौकरी- CM सम्राट     |   क्रीमिया में जोरदार धमाका, चपेट में आने से रूसी सैन्य अधिकारी की मौत     |  

Rajasthan: मंदिर शुद्धिकरण विवाद पर ज्ञानदेव आहूजा को BJP ने किया निलंबित, कारण बताओ नोटिस जारी

Ajmer: राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन राठौर ने मंगलवार को कहा कि पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है क्योंकि पार्टी में उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं है जो छुआछूत करते हैं या जाति, लिंग या धर्म के आधार पर भेदभाव करते हैं।

उनका ये बयान आहूजा द्वारा अलवर में एक मंदिर का "शुद्धिकरण" करके विवाद खड़ा करने के बाद आया है। राठौर ने कहा कि आहूजा को निलंबित कर दिया गया है और उन्हें अपने कृत्य के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

आहूजा ने सोमवार को अलवर के राम मंदिर में गंगाजल छिड़ककर ‘शुद्धिकरण’ किया, जहां एक दिन पहले हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस के नेता टीकाराम जूली ने हिस्सा लिया था। बीजेपी नेता के अनुसार, कांग्रेस नेताओं को ऐसे समारोहों में शामिल होने का कोई ‘नैतिक अधिकार’ नहीं है क्योंकि उनके पार्टी आलाकमान ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया था और पिछले साल अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का ‘बहिष्कार’ किया था। उन्होंने दावा किया कि उनके कृत्य में “दलित” वाला कोई मामला नहीं था। लेकिन अपने इस कृत्य को लेकर आहूजा कांग्रेस पार्टी के निशाने पर आ गए। कांग्रेस ने बीजेपी नेता के बयान को 'दलित विरोधी मानसिकता का नमूना बताया है।'