Breaking News

अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती     |   महाराष्ट्र: नांदेड़ में अकाली नेता सुखबीर बादल पर निहंग ने कृपाण से हमला किया     |   महाराष्ट्र: CM देवेंद्र फडणवीस ने सुखबीर बादल पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए     |   बिहार: भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद, एक परिजन को सरकारी नौकरी- CM सम्राट     |   क्रीमिया में जोरदार धमाका, चपेट में आने से रूसी सैन्य अधिकारी की मौत     |  

बैंकॉक में BIMSTEC शिखर सम्मेलन शुरू, PM मोदी कब लेंगे इसमें हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बैंकॉक में बिम्सटेक समिट में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल यानी बिम्सटेक एक क्षेत्रीय संगठन है। इसकी स्थापना 1997 में बैंकॉक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करके की गई थी।

ये तीन दिन की बैठक बुधवार से शुरू हो चुकी है। इस दौरान बैंकॉक विजन 2030 को अपनाने और समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। बिम्सटेक के सात सदस्य देश- भारत, थाईलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल और भूटान हैं। म्यांमार को 1997 में और भूटान-नेपाल को 2004 में शामिल किया गया था। इस बार सम्मेलन का मुख्य विषय "प्रो-एक्टिव, रेजिलिएंट और ओपन बिम्सटेक रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 अप्रैल से 6 अप्रैल तक थाईलैंड और श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे. थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर, पीएम मोदी 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 03-04 अप्रैल को बैंकॉक का दौरा करेंगे. 4 अप्रैल को होने वाले इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी बिम्सटेक के वर्तमान अध्यक्ष थाईलैंड कर रहा है. यह पीएम मोदी की थाईलैंड की तीसरी यात्रा होगी.