भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह निर्विरोध इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अगले चेयरमैन चुने गए हैं। आईसीसी का नया चेयरमैन चुने जाने पर बीसीसीआई ने जय शाह को बधाई दी।
बीसीसीआई ने कहा, "शाह की बेहतरीन यात्रा किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उन्होंने 2009 में जिला और राज्य स्तर पर क्रिकेट प्रशासन में काम करना शुरू किया। शाह ने केंद्रीय क्रिकेट बोर्ड, अहमदाबाद (सीबीसीए) और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) के साथ कार्यकारी के रूप में भी काम किया।''
बीसीसीआई ने कहा, "शाह 2013 में जीसीए के संयुक्त सचिव बने और जमीनी स्तर पर गुजरात में क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम के निर्माण में उनका रोल अहम था।"
बीसीसीआई ने जय शाह को आईसीसी का नए चेयरमैन चुने जाने पर बधाई दी
You may also like
ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म 'हनुमान अंश', 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे दर्शक.
164 साल पहले आज ही के दिन हुआ था आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का निधन, रंगून में ली थी अंतिम सांस.
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात, दी दीपावली की शुभकामनाएं.
उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, 44 से अधिक मामलों का है आपराधिक रिकॉर्ड.