Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

झारखंड में हो रही तोड़ने की कोशिश, महाराष्ट्र में करना चाहते खेला

चार राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव नहीं कराने को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत (उद्धव ठाकरे गुट) ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. झारखंड से जो खबरे आ रही हैं, आप देखिए वहां क्या हो रहा है. वहां हेमंत सोरेन को फिर एक बार तकलीफ में लाने की कोशिश हो रही है. उनकी सरकार एक मजबूत सरकार है. वहां से कुछ लोगों को तोड़ने की कोशिश हो रही है इसलिए अगर चुनाव घोषित करते तो आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती.

संजय राउत ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में भी यही बात है, उनके जो लोग यहां बैठे हैं ताकि उन्हें खेला करने के लिए और समय मिल जाए. उद्धव गुट के नेता ने कहा कि वे ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ की बात करते हैं लेकिन वे चार राज्यों के चुनाव एक साथ नहीं करा सकते.