Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

सेना की उत्तरी कमान ने उधमपुर में चार दिवसीय नेत्र शिविर का किया आयोजन

भारतीय सेना की उत्तरी कमान ने ऑपरेशन दृष्टि के तहत जम्मू कश्मीर के उधमपुर में चार दिवसीय नेत्र शिविर का आयोजन किया है। इस शिविर का उद्घाटन आज उत्तरी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने किया। स्थानीय लोगों के अलावा सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिक और उनके परिवार के सदस्य इस निःशुल्क नेत्र शिविर में जांच और उपचार के लिए आ रहे हैं। ये नेत्र शिविर सीमावर्ती इलाकों में आम लोगों तक पहुंचने और उनका विश्वास जीतने के सेना के प्रयासों का एक हिस्सा है।