Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

Andhra Pradesh: तिरुमाला मंदिर के तेंदुए ने किया बच्चों पर हमला, TTD ने तीर्थयात्रियों से की अपील

बच्चों पर जंगली जानवरों के हमलों के बाद आंध्र प्रदेश के वन विभाग ने सोमवार को तिरुमाला जिले में एक तेंदुए को पकड़ लिया।

वन अधिकारी मधुसूदन ने कहा, "हमने उस इलाके के पास एक तेंदुए को फंसा पकड़ा है जहां जानवर ने 11 अगस्त की रात को एक बच्ची लक्षिता पर हमला किया था। वन विभाग और टीटीडी की मदद से हमने 48 घंटों के अंदर जानवर को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। 

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने बच्चों पर जानवरों के हमले की हालिया घटनाओं के बाद रविवार को पास के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के लिए पैदल मार्ग को रोक दिया था। 

हाल ही में तिरुमाला में बच्चों पर जानवरों के दो हमलों के बाद ये फैसले रविवार को लागू हो गए।

टीटीडी, जो श्री वेंकटेश्वर मंदिर का प्रबंधन करता है। पांच जगहों पर तेंदुओं की आवाजाही की पहचान की गई है। जिसमें अलीपिरी से गैलीगोपुरम के पास तीन जगह और श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर शामिल हैं। शनिवार को उसे 38वें मोड़ पर भी तेंदुए की हलचल दिखी।