Breaking News

पश्चिम बंगाल के फालता में टीएमसी नेता जहांगीर खान को पुलिस ने हाफ पैंट में घुमाया     |   ईरान ने अमेरिकी हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगली सूचना तक बंद रहेगा: पर्शियन गल्फ वॉटरवे मैनेजमेंट अथॉरिटी     |   '2047 तक विकसित भारत का संकल्प‘, NDA की बैठक में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘पीएम मोदी ने देशहित को हमेशा ऊपर रखा’, NDA की मीटिंग में अमित शाह ने कहा     |  

अनंत अंबानी और मरे ऑचिनक्लॉस ने किया Jio-bp के 500वें EV-चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी और बीपी के सीईओ मरे ऑचिनक्लॉस ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में Jio-bp के 500वें EV चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया. यह स्टेशन नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर, जियो वर्ल्ड प्लाजा और जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आने वाले लोगों के लिए सुविधाजनक ईवी चार्जिंग की सुविधा प्रदान करेगा.

इस मौके पर Jio-bp ने पूरे भारत में 5,000 EV चार्जिंग पॉइंट्स की स्थापना का काम पूरा करने की घोषणा की. पिछले एक साल में Jio-bp के चार्जिंग नेटवर्क ने तेजी से विस्तार किया है, जो 1,300 से बढ़कर 5,000 चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच गया है. कंपनी के 95% चार्जिंग स्टेशन्स तेज़-चार्जिंग (फास्ट-चार्जिंग) की सुविधा प्रदान करते हैं, जो इसे देश का सबसे तेज़ और विश्वसनीय ईवी चार्जिंग नेटवर्क बनाते हैं.

Jio-bp ने इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के बीच “रेंज एंग्जायटी” को कम करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले 480 KW चार्जर्स का उपयोग किया है. ये चार्जर्स मॉल्स, पब्लिक पार्किंग, कॉर्पोरेट पार्क्स, होटल्स और अन्य प्रमुख स्थानों पर तेजी से चार्जिंग का अनुभव देते हैं. इसके साथ ही, Jio-bp का अत्याधुनिक मोबाइल एप्लिकेशन ‘Jio-bp Pulse’ EV मालिकों को चार्जिंग प्रक्रिया को और आसान बना देता है.

इस मौके पर अनंत अंबानी ने कहा, “Jio-bp भारत में ईवी अपनाने को तेज़ी से बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है. फास्ट-चार्जिंग स्टेशनों के सबसे बड़े नेटवर्क और ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की सबसे तेज़ ग्रोथ के साथ Jio-bp लाखों भारतीयों को एक बेहतरीन डिजिटल चार्जिंग सॉल्यूशन प्रदान कर रहा है.”