केरल के मलप्पुरम में पड़ोसी घर के रिमोट कंट्रोल गेट में फंसने से 9 साल के मासूम की मौत हो गई. बच्चे की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई. जब मासूम के शव को दादी ने देखा तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया. जब तक दादी को अस्पताल ले जाते उन्होंने दम तोड़ दिया. दादी-पोते की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. घर से एक साथ दो जनाजे सुपर्दे खाक होने को निकले तो माहौल गमगीन हो गया.