Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

अमोल के पिता ने कहा- जिंदा है या नहीं इतना बता दो

‘नौकरी नहीं मिलने से नाराज’ कुछ लोगों ने बीते दिन संसद में स्मोक केन के साथ एंट्री की और सांसदों के बीच धुआं फैला दिया. गहमागहमी का माहौन बन गया. इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. इन्हीं में एक है अमोल शिंदे. अमोल के पिता का कहना है कि उनके बेटे के पास नौकरी नहीं थी. उसे नौकरी चाहिए थी. वह पुलिस-सेना में भर्ती होना चाहता था. पिता के मुताबिक अमोल पुलिस भर्ती का बताकर ही घर से निकला था.अमोल के पिता का कहना है, “क्या किया क्या नहीं ये नहीं पता लेकिन हमसे से बोलकर गया कि 9 तारीख को पुलिस भर्ती है. बस वो नौकरी का बोलकर गया था.”