Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

संसद सत्र खत्म होते ही मिशन 2024 में जुटेंगे अमित शाह

संसद के शीतकालीन सत्र के खात्मे के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज होता नजर आ रहा है. 22 दिसंबर को संसद सत्र के आखिरी दिन से गृहमंत्री अमित शाह चुनावी रणनीति बनाने के लिए सांगठनिक बैठकों में जुट जाएंगे. इस क्रम में सबसे पहले गृहमंत्री 22 दिसंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुरू हो रहे गीता महोत्सव में हिस्सा लेने जायेंगे. दरअसल इस महोत्सव में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाने की योजना थी लेकिन उनकी अनुपस्थिति में गीता महोत्सव में गृहमंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे.

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रणनीति बनाने और अब तक की गई तैयारियों का जायजा लेना है.गृहमंत्री इस बैठक में 23 दिसंबर को दिन भर शामिल रहेंगे और बीजेपी के पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देने और आगे के लिए चुनावी टास्क देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन करेंगे.