Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

अमेरिका ने किया भारत-पाकिस्तान से तनाव नहीं बढ़ाने का आग्रह

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अमेरिका ने दोनों देशों से ‘‘संघर्ष को और नहीं बढ़ाने’’ का आह्वान किया है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस संबंध में ‘‘आज या कल’’ दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से बात करने वाले हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि वाशिंगटन ‘‘कश्मीर की स्थिति के बारे में’’ भारत और पाकिस्तान दोनों से संपर्क कर रहा है और उनसे तनाव नहीं बढ़ाने का अनुरोध कर रहा है।

ब्रूस ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो के ‘‘आज या कल पाकिस्तान और भारत के विदेश मंत्रियों से बात करने की उम्मीद है। वह अन्य देशों के नेताओं और विदेश मंत्रियों को इस मुद्दे पर देशों (भारत-पाकिस्तान) से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

ब्रूस ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने बताया है कि हर दिन कदम उठाए जा रहे हैं। इस मामले में विदेश मंत्री भारत और पाकिस्तान में अपने समकक्षों से सीधे बात कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।’’