Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

वायुसेना चीफ विवेक राम चौधरी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया

एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने सोमवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया और सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।चौधरी सोमवार को एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को वायुसेना प्रमुख का पद सौंपेंगे। एयर मार्शल सिंह वर्तमान में वायु सेना के उप-प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

आपको यह भी  बता दें कि, 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना अपनी 92वीं वर्षगांठ मना रही है। इस अवसर पर लद्दाख के थोइस से अरुणाचल प्रदेश के तवांग तक वायु वीर विजेता कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहली अक्टूबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से 7 हज़ार किलोमीटर लंबी कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली का समापन 29 अक्टूबर को तवांग में होगा।