Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

हैदराबाद में एक्टर नागार्जुन के एन-कन्वेंशन पर चला बुलडोजर, इस मामले में हुई कार्रवाई

Hyderabad: हैदराबाद डिजास्टर रिलीफ एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी यानी हाइड्रा ने शनिवार को साउथ के जाने माने एक्टर नागार्जुन के मालिकाना हक वाले एन-कन्वेंशन सेंटर गिरा दिया। कन्वेंशन साइबराबाद में बना है जो बफर जोन का उल्लंघन कर रहा है। 

अधिकारियों के मुताबिक, 10 एकड़ जमीन पर बना कन्वेंशन सेंटर लगभग 3.5 एकड़ जमीन पर बनाया गया था, जिस पर कथित तौर पर अवैध कब्जा किया गया था। अतिक्रमण का मुद्दा लंबे समय से चला आ रहा है, हैदराबाद डिजास्टर रिलीफ एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी यानी हाइड्रा के पास कई शिकायतें दर्ज की गई हैं।

थम्मिडी कुंटा का पूर्ण टैंक स्तर (एफटीएल) इलाका 29.24 एकड़ है। एन-कन्वेंशन सेंटर को एफटीएल इलाके के 1.12 एकड़ और बफर जोन के भीतर आने वाली अतिरिक्त दो एकड़ जमीन पर अतिक्रमण करते हुए पाया गया है।