Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

कजाकिस्तान में एक यात्री विमान क्रैश, 67 पैसेंजर्स थे सवार

कजाकिस्तान में अज़रबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान एक एयरपोर्ट के नज़दीक क्रैश हो गया है. इस विमान पर 67 लोग सवार थे. यह दुर्घटना कजाकिस्तान के अक्ताउ शहर के पास हुई. विमान अज़रबैजान की राजधानी बाकू से रूसी गणराज्य चेचन्या की राजधानी ग्रोज़्नी जा रहा था. कोहरे की वजह से विमान का मार्ग बदल दिया गया था. इस विमान दुर्घटना का वीडियो भी सामने आया हैं. इनमें देखा जा सकता है कि यह विमान नीचे आता है और दाईं ओर झुकने लगता है. इसके बाद यह एक खुली जगह पर गिर जाता है और इसमें आग लग जाती है. बताया जा रहा है कि क्रैश से पहले विमान ने कई बार चक्कर काटे और पायलट ने इमर्जेंसी लैंडिंग के लिए आग्रह किया था.

दुर्घटनास्थल से आए वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि एंबुलेंस वहां पहुंचकर कुछ लोगों को बचा रही है. विमान से कई लोग पिछले हिस्से में मौजूद आपातकालीन एग्ज़िट से निकल कर बाहर आते हैं.