Breaking News

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |   कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो टुकड़े किए, संसद से पास कानून को नकारा: अमित शाह     |   'कांग्रेस ने वंदे मातरम् के दो-टुकड़े किए', बोले अमित शाह     |   पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को अनुमति दी     |   लखनऊ में DRI का बड़ा एक्शन, हाथीदांत की 54 कलाकृतियों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार     |  

आंध्र की टीडीपी-बीजेपी गठबंधन सरकार में एक मुस्लिम मंत्री

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू आज यानी बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नायडू समेत 25 विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई जाएगी. इसमें एनएमडी फारूक का नाम भी शामिल है, जो एकमात्र मुस्लिम मंत्री होंगे. फारूक आंध्र प्रदेश की राजनीति में जाना माना नाम हैं. वह इससे पहले भी नायडू कैबिनेट का हिस्सा रह चुके हैं. वह नवंबर 2018 से मई 2019 तक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं. फारूक टीडीपी के वरिष्ठ नेता हैं.