Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

AAI ने नवी मुंबई, नोएडा हवाई अड्डों के लिए हवाई क्षेत्र का डिजाइन पूरा किया

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने नवी मुंबई और नोएडा में चालू होने वाले दो नए हवाई अड्डों के लिए हवाई क्षेत्र की डिजाइन और उड़ान प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दोनों इस साल अप्रैल से चालू होने वाले हैं।

प्राधिकरण ने कहा कि खासतौर पर देश के कुछ सबसे व्यस्त विमानन केंद्रों के पास स्थित हवाई अड्डों के लिए हवाई क्षेत्र की डिजाइन एवं उड़ान प्रक्रियाओं का पूरा होना एएआई की विशेषज्ञता को दर्शाता है। इससे इन नए हवाई अड्डों पर परिचालन दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इन प्रक्रियाओं को उड़ान दक्षता बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। बयान में कहा गया कि बोइंग के विशेषज्ञों ने नए हवाई अड्डों के लिए आगमन और प्रस्थान प्रोटोकॉल का आकलन और पुष्टि करने के लिए एएआई उड़ान प्रक्रिया डिजाइन टीम के साथ सहयोग किया।