Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

चंडीगढ़ में करण औजला के कॉन्सर्ट में उमड़ा जनसैलाब, 40 हजार से ज्यादा फैंस पहुंचे

चंडीगढ़ में शनिवार को पंजाबी गायक करण औजला के कॉन्सर्ट को देखने के लिए 40,000 से ज्यादा प्रशंसक जमा हुए। औजला अभी अपने 'पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर' 2026 पर हैं। एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, ये इवेंट चंडीगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा पंजाबी लाइव कॉन्सर्ट था, जिसमें 40 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। टीम इनोवेशन द्वारा निर्मित इस कॉन्सर्ट में औजला ने "सॉफ्टली", "विनिंग स्पीच", "52 बार्स", "टेक इट इजी" और "एडमिरिन यू" जैसे गानों पर प्रस्तुति दी।

औजला ने कहा कि उनका परफॉर्मेंस उनके लिए एक "फुल सर्किल मोमेंट" था। उन्होंने कहा, "पंजाब मेरी जन्मभूमि है और वे जगह है जहां से ये सब शुरू हुआ था। आज (शनिवार) रात ये सिर्फ एक शो नहीं था, बल्कि प्यार, जुनून, इज्जत और गर्व से भरा एक ऐसा पल था, जिससे एक पूरा चक्र पूरा हुआ।" उन्होंने आगे कहा, "मेरे सभी चंडीगढ़ के प्रशंसक, आप लोगों ने इस रात को यादगार और जादुई बना दिया।"

टीम इनोवेशन के संस्थापक मोहित बिजलानी ने कहा, "चंडीगढ़ ने बाकी टूर के लिए एक बहुत ऊंचा पैमाना तय कर दिया है और हम अपने सभी प्रशंसकों और अधिकारियों के आभारी हैं जिन्होंने हमें इतना सहयोग दिया। ये टूर सिर्फ कॉन्सर्ट्स के बारे में नहीं है, बल्कि ये एक ऐसे सांस्कृतिक आंदोलन का उत्सव है जो पूरे भारत और दुनिया भर के प्रशंसकों को आपस में जोड़ रहा है।" इसके बाद वे 21 मार्च को इंदौर, 29 मार्च को बेंगलुरू, तीन अप्रैल को कोलकाता, पांच अप्रैल को जयपुर, 10 अप्रैल को लखनऊ और 12 अप्रैल को लुधियाना में प्रस्तुति देंगे।