इटली का मशहूर नौसैनिक जहाज अमेरिगो वेस्पुची के पहली बार मुंबई आने पर उसका इंदिरा डॉक पर भव्य स्वागत किया गया। 93 साल पुराने इस जहाज को दुनिया के सबसे खूबसूरत जहाज के रूप में जाना जाता है। इन दिनों ये सफर पर निकला है और भारत इसका 28वां पड़ाव है। जहाज के आगमन के मौके पर मुंबई के इंदिरा डॉक ने "विलागियो इटालिया" कार्यक्रम का आयोजन किया है। इंदिरा डॉक को एक मिनी-इटली में बदल दिया गया है।
ये जहाज सांस्कृतिक उत्सव, कला, संगीत, फिल्म और डिजाइन के जरिए इटली की संस्कृति का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है।
जहाज को देखने आने वाले लोग यहां इटली के बारे में सब कुछ जान सकते हैं। भारत में इटली के राजदूत एंटोनियो बार्टोली ने जहाज और उसके चालक दल का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में इस यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला।
बार्टोली ने संभावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के बारे में भी उम्मीद जताई और दोनों पक्षों से इस मुद्दे पर आगे बढ़कर बातचीत करने की अपील की। अमेरिगो वेस्पूची की भारत यात्रा इटली की स्थायी समुद्री विरासत का प्रमाण और दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को बयां करता है।