केरल के वायनाड में ऊंचाई पर स्थित गांवों में मंगलवार को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं के बाद तबाह हुए मकान, उफनती नदियां और उखड़े हुए पेड़ों के दृश्य दिखाई दिए। भूस्खलन प्रभावित इलाकों तक सेना पहुंच चुकी है। रेस्क्यू कार्य में एनडीआरएफ समेत कई टीमें लगी हुई है।
भारतीय सेना की टुकड़ी दोपहर 12 बजे तक चूरलमाला में भूस्खलन स्थल पर पहुंच गई। रस्सियों की मदद से सैनिकों को नदी पार कराई जा रही है, जो चूरलमाला के वार्ड नंबर 10 में बचाव कार्य में सहायता करने के लिए उफान पर है।
केरल सरकार ने वायनाड में भूस्खलन की घटना में कम से कम 84 लोगों की मौत हो चुकी है। पिनाराई विजयन सरकार ने आज और कल राज्य में आधिकारिक शोक की घोषणा की है।