Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान और PoK में 80 से 90 आतंकी ढेर

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी और सटीक कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात लगभग 1:30 बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। यह भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना का एक संयुक्त अभियान था, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस एयर स्ट्राइक में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के प्रमुख शिविर तबाह कर दिए गए।

RAW की मदद से भारतीय सेनाओं ने जिन ठिकानों की पहचान की थी, उनमें से चार पाकिस्तान में और पांच पीओके में स्थित थे। इन हमलों में 80 से 90 आतंकवादी मारे गए, जिनमें बहावलपुर और मुरीदके के शिविरों में सबसे अधिक 25-30 दहशतगर्द ढेर हुए हैं। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी, के जवाब में किया गया है। भारत ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी नीति अब पूरी तरह से “जीरो टॉलरेंस” पर आधारित है।