Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 7000 लोगों को न्योता

नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में 7000 लोगों को न्योता भेजा गया है. कल यानी रविवार की शाम 7 बजकर 15 मिनट पर मोदी का शपथ ग्रहण होगा. पीएम के शपथ ग्रहण के आमंत्रण की तस्वीर सामने आई है. नरेंद्र मोदी कल लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शुक्रवार को उन्हें एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया था. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था.