Breaking News

आज पुणे में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |   अरब सागर में US का नाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान     |   पेजेशकियन की दो टूक- ईरान नहीं झुकेगा, हमले का देगा करारा जवाब     |   ईरान का इराक में दखल से इनकार, समझौते का समर्थन करेगा: गालिबाफ     |  

51 देश, 35 वॉरशिप और ट्रिपल ‘C’…भारतीय नौसेना का सैन्य अभ्यास

भारतीय नौसेना आज से विशाखापत्तनम में सबसे बड़े सैन्य अभ्यास मिलन-24 की शुरुआत कर रही है. इसमें 51 देशों की नौसेनाएं शामिल हो रही हैं, जिनके 35 प्रमुख वॉरशिप और 50 एयरक्राफ्ट मिलन-24 में शामिल होने भारत पहुंच चुके हैं. मिलन-24 का यह 12वां एडीशन है, जो 27 फरवरी तक चलेगा. नौसेना ने इसे ट्रिपल C (सौहार्द, सामंजस्य, सहयोग) की थीम दी है.

मिलन-24 हर दो साल में होने वाला सैन्य युद्धाभ्यास है, जो 1995 में केवल चार देशों के साथ शुरू हुआ था. मिलन-24 में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, वियतनाम, थाईलैंड के अलावा मालदीव, यूके, मलेशिया, कनाडा, स्पेन, जर्मनी, इटली, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, म्यांमार, इराक, ब्राजील और यमन भी अपने प्रतिनिधि भेज चुके हैं. भारतीय नौसेना INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत के साथ कम से कम 30 जंगी पोत लेकर उतरेगी. युद्धाभ्यास का नाम मल्टी लेटरल नेवल एक्सरसाइज- मिलन-2024 है.