जम्मू-कश्मीर में आतंकी एक बार फिर दहशत फैलाना चाहते हैं, जिनके मंसूबों पर सुरक्षाकर्मी पानी फेर रहे हैं. कठुआ के हीरानगर सेक्टर में सुरक्षाबल पूरी तरह से मुस्तैद हैं. ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि कुछ आतंकी गांव में घुस आए हैं और उन्होने फायरिंग की आवाज सुनी. जानकारी के बाद सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर एक आतंकी को मार गिराया. पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक नागरिक को भी गोली लगी है. इसके बाद आतंकियों ने डोडा इलाके में भी अपनी धमक दिखाई है, जहां सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ चल रही है.