Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

बिना खेले 300 को बना दिया ‘नेशनल खिलाड़ी’, भ्रष्टाचार की कहानी

आंध्र प्रदेश के एक खेल प्राधिकरण में बड़ा घोटाला सामने आया है. इस प्राधिकरण ने फर्जी खेल संघ बनाकर कई ऐसे लोगों को राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने का सार्टिफिकेट दे दिया, जो कभी खेलने के लिए मैदान में उतरे ही नहीं. वहीं इस सार्टिफिकेट के दम पर दर्जनों लोगों ने एमबीबीएस की सीट हासिल कर ली तो कई लोगों ने सरकारी नौकरी में भी वेटेज का लाभ ले लिया. हालांकि अब मामला सामने आने के बाद इसकी जांच के आदेश दे दिए गए है.आंध्र प्रदेश सरकार ने युवाओं की खेल प्रतिभा निखारने के लिए सभी जिलों में खेल प्राधिकरण का गठन किया है.

इसी तरह का एक खेल प्राधिकरण प्रकाशम जिले में भी है. आरोप है कि आज तक इस खेल प्राधिकरण ने भले ही किसी खिलाड़ी को नेशनल खेलने के लिए नहीं भेजा, लेकिन कई लोगों को नेशनल खेलने का फर्जी खेल प्रमाणपत्र जारी कर दिया. आरोप है कि इस प्राधिकरण से बीते 10 सालों में 300 से अधिक खेल प्रमाणपत्र बेचे गए हैं. बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात प्रकाशम जिले के सॉफ्टबॉल एसोसिएशन में एक पीटीई शिक्षक ने सैप अधिकारियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है. मामले का खुलासा होने के बाद प्रकाशम नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है.