आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में शनिवार को भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से एक घर ढह गया। इस हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई और तीन से छह लोग घायल हो गए। चश्मदीदों ने बताया कि बोल्डर लुढ़ककर घर पर गिरा, जो मोगलराजपुरम इलाके के पास पहाड़ी की ढलान पर बना था। दो से तीन लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
सेंट्रल जोन के एसीपी दामोदर ने कहा, "भूस्खलन की वजह से घर ढह गए। इसमें दो लड़कियों, मेघना और लक्ष्मी की दुखद मौत हो गई। हमने तीन लोगों को बचाया है, लेकिन ये साफ नहीं है कि मलबे के नीचे कोई और फंसा है या नहीं। हम फिलहाल अधिकारियों के साथ मौके पर हैं। बचाव अभियान जारी है। लोगों का कहना है कि अंदर दो-तीन और लोग फंसे हो सकते हैं। लेकिन इस समय हमारे पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।"
वासु जनसेना पार्टी के कार्यकर्ता ने हादसे पर दुख जताया। विजयवाड़ा में पिछले 24 घंटों से तेज बारिश हो रही है।