नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा, 18वीं लोकसभा नई ऊर्जा का प्रतीक है. उन्होंने कहा ये सपनों को साकार करने का पड़ाव है. मोदी ने कहा, तीसरे कार्यकाल में हम लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.