Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

काठमांडू हवाईअड्डे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोगों की मौत, पायलट घायल

Nepal: निजी एयरलाइंस का पोखरा जा रहा विमान यहां त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (टीआईए) पर उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार 19 लोगों में से 18 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सौर्या एयरलाइंस के विमान का पायलट दुर्घटना में बच गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना तब हुई जब विमान रनवे से उतर गया और उसमें आग लग गई।

घटनास्थल के फुटेज में विमान तेजी से नीचे गिरते दिख रहा है। घटना के बाद दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुए निजी सौर्या एयरलाइंस के विमान में विमानकर्मियों समेत करीब 19 लोग सवार थे। काठमांडू पोस्ट अखबार ने बताया कि दुर्घटनास्थल से 18 शव बरामद किए गए हैं।  

मृतकों की पहचान को-पायलट एस. कटुवाल और सौर्य एयरलाइंस के 17 कर्मचारियों के रूप में हुई है। जिनमें एक नेपाली महिला और यमन नागरिक भी शामिल हैं। पायलट कैप्टन मनीष शाक्य (37) का काठमांडू मॉडल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से 15 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। टीआईए के प्रवक्ता सुभाष झा ने कहा, "पोखरा जा रहे विमान को उड़ान भरने के दौरान रनवे पर गड़बड़ी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद ये दुर्घटना हुई।"

हिमालयन टाइम्स अखबार ने बताया कि विमान में केवल एयरलाइन के तकनीकी कर्मचारी सवार थे। टीआईए के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने कहा, "विमान में कोई यात्री नहीं था, लेकिन विमान में कुछ तकनीकी कर्मचारी सवार थे।"