Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

Maharashtra: नागपुर में बिल्डिंग के गोदाम में लगी आग, 17 साल की लड़की की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बुधवार सुबह इमारत में बने परफ्यूम गोदाम में आग लगने से 17 साल की लड़की की मौत हो गई। ये हादसा इतवारी इलाके के खपरीपुरा में सुबह हुआ। लड़की के माता-पिता और नाबालिग भाई को बचा लिया गया।

गोदाम के ऊपर घर में रहने वाला परिवार आग लगने के समय फंस गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर 44 साल के प्रवीण भाकड़े, 39 साल की पत्नी प्रीति भाकड़े और 15 साल के बेटे रौनक भाकड़े को बचाया।

दंपती की बेटी अनुष्का भाकड़े को बाथरूम का दरवाजा तोड़ने के बाद बेहोशी की हालत में पाया गया। उसे मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।