Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

11 साल की IRS की नौकरी… अब बदला जेंडर, मिली नई पहचान

हैदराबाद में एक महिला आईआरएस अफसर ने अपना जेंडर चेंज कराया है. केंद्रीय कस्टम एवं सर्विस टैक्स अपीलेंट ट्रिब्यूनल में जॉइंट कमिश्नर के पद पर तैनात इस महिला अफसर ने सेक्स रिएसिगमेंट सर्जरी (SRS) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपनी ड्यूटी पर लौट आई है. ड्यूटी जॉइन करने के साथ ही उन्होंने सिविल सर्विस के रिकार्ड में जेंडर चेंज के लिए आवेदन किया था. सरकार की मंजूरी के बाद वह आधिकारिक तौर पर महिला से पुरुष बन गई हैं.