Breaking News

US विदेश मंत्री मार्क रूबियो जयपुर पहुंचे, आमेर किला-सिटी पैलेस का दौरा करेंगे     |   नीट पेपर लीक केस: रॉउज एवन्यू कोर्ट ने मनीषा को 6 दिन की CBI की कस्टडी में भेजा     |   ईरान: अभी किसी प्रतिनिधिमंडल को PAK भेजने की योजना नहीं- विदेश मंत्रालय प्रवक्ता     |   ‘हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कोई टोल नहीं लेंगे’, बोले ईरानी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता     |   कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज शाम 7 बजे बेंगलुरु से दिल्ली रवाना होंगे     |  

बिहार के सहरसा में मिड-डे मील खाने से 250 से ज्यादा बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बिहार के सहरसा जिले में एक स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए।  ये मामला महिषी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा का है। जहां गुरुवार को मिड-डे मील खाने के बाद 250 से ज्यादा बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

बच्चों को पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और बेचैनी की शिकायत होने लगी। अधिकारी ने बताया कि 115 बच्चों का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जबकि करीब 50 विद्यार्थियों को महिषी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी रही, जबकि गंभीर हालत वाले कुछ बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। 

छात्रों ने बताया कि मिड-डे मील में चावल और दाल खाने के कुछ देर बाद ही कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। कुछ बच्चों के परिजन ने दावा किया कि जिस बर्तन में पकी हुई दाल रखी गई थी, उसमें एक सांप मिला।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में मौजूद 545 विद्यार्थियों में से करीब 200 बच्चे भोजन कर चुके थे। इस दावे के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि एफएसएल टीम और औषधि निरीक्षक ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। उन्होंने कहा, 'जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।' वहीं, सिविल सर्जन डॉक्टर राजनारायण प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने मिड-डे मील के नमूनों को जांच के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।