Breaking News

पीएम मोदी ने कतर के शेख से बात की, दोहा हमले पर जताई चिंता     |   Gen-Z आंदोलन के पीछे बड़ा षडयंत्र- अपदस्थ पीएम केपी ओली     |   एशिया कपः भारत ने टॉस जीतकर यूएई के खिलाफ गेंदबाजी का लिया फैसला     |   नेपाल: हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत, 1,033 घायल     |   कांकेर: मुठभेड़ में आठ लाख का इनामी नक्सली मासा मारा गया     |  

Sonakshi Sinha: फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा 38 साल की हुईं

हिंदी फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं, बिहार की राजधानी पटना में अभिनेता और राजनेता पूनम और शत्रुघ्न सिन्हा के घर जन्मी सोनाक्षी ने फिल्म उद्योग में अपना नाम बनाया है। सोनाक्षी ने आर्य विद्या मंदिर से पढ़ाई की और बाद में एसएनडीटी महिला यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइन में ग्रेजुएशन की, फैशन इंडस्ट्री में अपनी मजबूत छवि गढ़कर सोनाक्षी ऑन-स्क्रीन बोल्ड और स्टाइलिश दिखाई देती हैं। सोनाक्षी ने 2010 में एक्शन फिल्म “दबंग” से फिल्मी करियर की शुरूआत की। इस फिल्म में किए शानदार अभिनय की बदौलत उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।

उसके बाद से वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिनमें “राउडी राठौर”, “सन ऑफ सरदार”, “दबंग 2”, “हॉलिडे: ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ़ ड्यूटी”, “लुटेरा”, “नूर”, “डबल एक्सएल”, “कलंक” और “मिशन मंगल” शामिल हैं। उनके अभिनय ने उन्हें कई पुरस्कार दिलाए हैं, जिसमें “लुटेरा” में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी शामिल है।

सोनाक्षी ने फिल्मों से परे दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी अभिनय का जलवा बिखेरा। उन्होंने अमेज़ॅन प्राइम थ्रिलर सीरीज “दहाड़” में अभिनय किया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार मिला। वो नेटफ्लिक्स पीरियड ड्रामा सीरीज “हीरामंडी” और फिल्म “ककुड़ा” में भी नजर आईं, अपने करियर के दौरान, सोनाक्षी को कई पुरस्कार मिले हैं। उन्होंने “दबंग” के लिए सर्वश्रेष्ठ मवोदित महिला अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार और “दहाड़” में अपने प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार जीता।

उन्हें 2012 से 2017 और 2019 में फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची में भी शामिल किया गया है। सोनाक्षी ने 2024 में जहीर इकबाल से शादी की। वो पशु प्रेमी हैं और कई धर्मार्थ कार्यों में शामिल रहते हैं, जिसमें जानवरों को गोद लेने और नसबंदी के लिए पेटा इंडिया का अभियान भी शामिल है। 2022 में पेटा इंडिया ने उन्हें अपना पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया, एक दशक से अधिक के सफल करियर के साथ सोनाक्षी सिन्हा अपनी अभियन की प्रतिभा और शैली से अपने प्रशंसकों को आकर्षित करती रहती हैं।