Breaking News

धार भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर ASI का बड़ा फैसला: अब सालभर पूजा कर सकेंगे हिंदू     |   केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भगीरथ ने POCSO मामले में सरेंडर किया     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूएई के राष्ट्रपति से की फोन पर बात     |   दिल्ली सरकार ने ATF पर VAT 25% से घटाकर 7% किया, एयरलाइंस और यात्रियों को मिलेगी राहत     |   NEET पेपर लीक केस: पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे 10 दिन की CBI कस्टडी में भेजे गए     |  

एपल ने लॉन्च की आईफोन-17 सीरीज, जानिए क्या है खासियत?

एपल ने मंगलवार को अपनी आईफोन-17 सीरीज लॉन्च कर दी। भारत में इसकी कीमत 82,900 रुपये से 2,29,900 रुपये के बीच है। भारत में यह फोन 19 सितंबर से उपलब्ध होगा। इसके अलावा कंपनी ने अपना अबतक का सबसे पतला आईफोन और आईफोन एयर भी पेश किया है। इसकी मोटाई सिर्फ 5.6 मिलीमीटर है और ये केवल ईसिम को ‘सपोर्ट’ करेगा।

कंपनी ने नए आईफोन मॉडल में 128 जीबी की कम स्टोरेज क्षमता का विकल्प बंद कर दिया है, जिसके कारण आईफोन-16 सीरीज की तुलना में आधार मॉडल की कीमत भी ज्यादा हो गई है। आईफोन-17 प्रो दोगुने स्टोरेज विकल्प, 256 जीबी, 512जीबी और 1टीबी में उपलब्ध होगा। वहीं आईफोन-17 प्रो मैक्स पहली बार दो टीबी स्टोरेज क्षमता में उपलब्ध होगा। इस सीरीज में अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ पावरफुल 48-मेगापिक्सल का डुअल फ्यूजन रियर कैमरा भी शामिल है।

भारत सहित 63 से ज्यादा देशों में ग्राहक 12 सितंबर को पैसेफिक डेलाइट टाइम के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे से यानी भारतीय समय के मुताबिक 13 सितंबर को सुबह छह बजे से आईफोन-17 प्रो और आईफोन- 17 प्रो मैक्स को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।