Breaking News

दिल्ली दंगे: उमर खालिद की जमानत याचिका फिर खारिज     |   हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस के जनरल कोच में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी     |   केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने Re-NEET की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की     |   विधायक रविंद्र भाटी ने खुद को आग लगाने की कोशिश की     |   दिल्ली में प्रदूषण लेवल 208 के पार पहुंचा, ग्रेप 1 लागू     |  

नकली म्यूज़िक इंस्ट्रूमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 100 साल पुरानी नामी कम्पनी के ट्रेडमार्क के दुरुपयोग का आरोप

मेरठ के थाना देहलीगेट गेट इलाके में मंगलवार देर शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जली कोठी इलाके में नकली इंस्ट्रूमेंट्स बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। आरोप है कि नादिर अली एंड सन्स के नाम की सौ साल पुरानी विश्व प्रसिद्ध कंपनी के ट्रेड मार्क का इस्तेमाल कर फर्जी उत्पाद तैयार किये जा रहा थे। नादिर अली एंड सन्स के मैनेजर प्रदीप जोशी की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। फैक्टरी से लाखों रुपये की कीमत के नकली उत्पाद जैसे बैंड बाजे और अन्य इंस्ट्रूमेंट्स बरामद किए गए हैं।

आपको बता दें फाइक आफताब की कंपनी नादिर अली एंड संस् देश और दुनिया में म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स सप्लाई करती है। आरोप है कि इनके एक रिश्तेदार फरहत ने अली नादिर के नाम से एक अलग कंपनी बना ली। आरोप है कि ये कम्पनी मूल कम्पनी के ट्रेडमार्क का गलत इस्तेमाल कर नकली सामान तैयार कर रही थी। मूल कम्पनी के मैनेजर प्रदीप जोशी ने बताया कि मार्किट में लगातार नकली सामान बेचने की शिकायत मिल रही थी। गुप्त जांच में पता चला कि अली नादिर कम्पनी के मालिक ही नकली सामान बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि मूल कम्पनी नादिर अली एंड संस् को करोड़ो की चपत लग चुकी है।

उधर इस मामले में आरोपी अली नादिर कंपनी के डायरेक्टर फरहत अली ने बताया कि उनको साजिशन निशाना बनाया जा रहा है। ये पूरी वक्फ की जमीन है जिसको लेकर के उन को फंसाया जा रहा है और वो लगातार केस लड़ रहे हैं । इसी द्वेष के चलते फ़ाइक आफताब उन्हें प्रशासन द्वारा छापेमारी कराकर परेशान कराया जा रहा है।

वही इस पूरे मामले में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि थाना दिल्ली गेट को सूचना मिली थी नादिर अली कंपनी का ट्रेडमार्क इस्तेमाल करके कुछ लोग नकली म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बना रहे हैं यह सूचना पर दिल्ली गेट पुलिस ने छापेमारी की भारी मात्रा में म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बरामद हुए हैं इनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है भारी मात्रा में समान कब्जे में लिया गया है।