Breaking News

‘ED पार्टी को पंजाब से भगाना है’, निकाय चुनाव नतीजों पर केजरीवाल का X पोस्ट     |   दिल्ली-एनसीआर में GRAP-1 की पाबंदियां हटाई गईं     |   आईपीएस महेश कुमार अग्रवाल को तमिलनाडु का डीजीपी नियुक्त किया गया     |   डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी शनिवार को आगरा पहुंचेंगी, रविवार को देखेंगी ताजमहल     |   UP: हमीरपुर पुल ढहने के मामले में असिस्टेंट इंजीनियर गजेंद्र कुमार चौधरी सस्पेंड     |  

boAt ने लॉन्च की भारत की पहली Type-C चार्जिंग स्मार्टवॉच सीरीज

भारत की प्रमुख ऑडियो और वियरेबल ब्रांड boAt ने देश की पहली Type-C चार्जिंग सपोर्ट वाली स्मार्टवॉच सीरीज लॉन्च की है। कंपनी ने Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 स्मार्टवॉच पेश की हैं, जिनमें सीधे USB Type-C चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। नई स्मार्टवॉच सीरीज का उद्देश्य यूजर्स को अलग से चार्जिंग डॉक या विशेष चार्जर रखने की परेशानी से राहत देना है। अब यूजर्स अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट या पावर बैंक में इस्तेमाल होने वाले Type-C केबल से ही स्मार्टवॉच चार्ज कर सकेंगे।

boAt के CEO गौरव नय्यर ने लॉन्च के मौके पर कहा कि कंपनी का लक्ष्य रोजमर्रा की तकनीक को अधिक आसान और सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि आज के उपभोक्ता ऐसे डिवाइस चाहते हैं जो सहज, सरल और मल्टी-डिवाइस उपयोग के अनुकूल हों। Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 में Bluetooth Calling, हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स, IP68 रेजिस्टेंस और सात दिन तक की बैटरी लाइफ दी गई है। Storm Call 4 में बड़ा HD डिस्प्ले, फंक्शनल क्राउन और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं, जबकि Ultima Vogue 2 में AMOLED डिस्प्ले, मेटैलिक फ्रेम डिजाइन और बेहतर आउटडोर ब्राइटनेस मिलती है।

दोनों स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO₂ ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, इमरजेंसी SOS और 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट दिया गया है। कीमत की बात करें तो boAt Storm Call 4 की कीमत 1,599 रुपये रखी गई है, जबकि boAt Ultima Vogue 2 की कीमत 2,799 रुपये है। Storm Call 4 की प्री-बुकिंग 29 मई से boAt की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी और इसकी बिक्री 12 जून से कंपनी की वेबसाइट और अन्य प्रमुख रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर शुरू की जाएगी। boAt की मूल कंपनी इमेजिन मार्केटिंग लिमिटेड भारत में ऑडियो, स्मार्ट वियरेबल्स, मोबाइल एक्सेसरीज और अन्य लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। कंपनी ने Qualcomm और Dolby जैसी वैश्विक कंपनियों के साथ साझेदारी कर अपने उत्पादों में नई तकनीक को शामिल किया है।