Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

अली फजल और सोनाली बेंद्रे की थ्रिलर ‘राख’ 12 जून को होगी रिलीज

अली फजल और सोनाली बेंद्रे स्टारर इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज ‘राख’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह सीरीज 12 जून को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। शो में आमिर बशीर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज का निर्देशन और एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन प्रोसित रॉय ने किया है। ‘राख’ एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा है, जो अपराधी मानसिकता और इंसानी स्वभाव के अंधेरे पहलुओं को गहराई से दिखाती है। कहानी दो किशोरों के अचानक लापता होने से शुरू होती है, जिससे एक परिवार टूट जाता है और पूरा शहर दहशत में आ जाता है। मामले की जांच में जुटा एक पुलिस अधिकारी सच्चाई तक पहुंचने के लिए देशभर में तलाश अभियान चलाता है, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, मामला हिंसा और मानव क्रूरता की भयावह दुनिया में पहुंच जाता है।

निर्देशक प्रोसित रॉय ने कहा कि ‘राख’ उनके लिए बेहद भावनात्मक और रचनात्मक रूप से खास प्रोजेक्ट रहा है। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर नहीं, बल्कि इंसानी मानसिकता, ट्रॉमा और नैतिक जटिलताओं की गहरी पड़ताल भी है। प्रोसित रॉय ने अली फजल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने किरदार में एक शांत लेकिन दमदार ऊर्जा दिखाई है, जबकि सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर ने भी अपने अभिनय से किरदारों को बेहद वास्तविक बना दिया है। ‘राख’ का निर्माण दीपक धर, ऋषि नेगी, मृणालिनी जैन और श्याम राठी ने एंडेमोल शाइन इंडिया के बैनर तले BhaDiPa के सहयोग से किया है।