टेलीविजन अभिनेत्री सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी अपने जीवन के नए और खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी साझा की है।
‘नागिन’ फेम सुरभि ज्योति ने 11 फरवरी को इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। तस्वीर में सुरभि और सुमित के पैरों के बीच छोटे-से बेबी शूज़ रखे नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “Om. Our greatest adventure begins #comingsoon #junebaby”। इससे साफ है कि कपल जून में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है।
सुरभि की इस खुशखबरी के बाद टीवी इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों और फैंस ने उन्हें बधाइयों की झड़ी लगा दी। अभिनेता अर्जित तनेजा ने कमेंट करते हुए लिखा, “Congratulations”। वहीं किश्वर मर्चेंट ने लिखा, “Omg .. congratulations u guys! Isliye Insta se gaayab thi tum!” अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “Omggg congratulations love”।
बता दें कि सुरभि ज्योति ने 27 अक्टूबर 2024 को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और अभिनेता सुमित सूरी से पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। यह शादी उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट स्थित आहाना रिजॉर्ट में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में हुई थी।
पिछले साल अक्टूबर में कपल ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की थी। इस खास मौके पर सुरभि ने शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “A year down, forever to go… Thanks to our squad for being part of this wild ride.” उन्होंने शादी की रस्मों और जश्न के कई यादगार पल भी साझा किए थे।
अब बेबी की खुशखबरी के साथ सुरभि और सुमित अपनी जिंदगी के नए सफर की तैयारी में हैं। फैंस भी बेसब्री से उनके जून बेबी के स्वागत का इंतजार कर रहे हैं।