Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

दिल्ली: श्रमिकों के बच्चों को सरकार की बड़ी सौगात, 15 हजार से ज्यादा बच्चों को मिली स्कॉलरशिप

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने श्रमिक कल्याण योजना के तहत करीब 15,700 बच्चों को 12 करोड़ रुपये की शैक्षणिक सहायता और स्कॉलरशिप राशि का वितरण किया। इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में श्रमिकों की अनदेखी होती थी, लेकिन अब दिल्ली सरकार उनके बच्चों के भविष्य से लेकर उनके स्वास्थ्य और भोजन तक का पूरा ख्याल रख रही है। उन्होंने 500 पालना केंद्रों और 'अटल कैंटीन' जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए भरोसा दिलाया कि मजदूरों के हक की एक-एक पाई उनकी समृद्धि और विकास पर ही खर्च की जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा श्रमिक और मजदूर पिछली सरकारों के समय में परेशान रहता था, जिनकी अनदेखी होती थी। इस एक साल में किस तरीके से हमारे श्रम मंत्रालय ने उन श्रमिकों की देखरेख की, उनके लिए योजनाओं पर क्रियान्वयन किया। उसका सुखद परिणाम दिख रहा है आज भी 15 हजार 700 बच्चों को 12 करोड़ की राशि की शैक्षणिक सहायता दी गई, स्कॉलरशिप दी गई, वो भी बड़ा अच्छा काम है।

आज सरकार के वो 500 पालना केंद्र उनके बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। स्वास्थ्य की दिशा में भोजन के लिए अटल कैंटीन, ये सारी की सारी योजनाएं कहीं ना कहीं दिल्ली को बल देने के लिए काम कर रहे हमारे श्रमिक भाई-बहनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण योजनाएं है जो इस सरकार ने बनाई हैं। मैं विश्वास दिलाती हूं अपने सभी श्रमिक और मजदूर भाई-बहनों को कि आपके लिए सदैव सरकार चिंतित है और काम कर रही है।