Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

Shreyas Talpade के खिलाफ यूपी में FIR दर्ज

बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े एक विवाद में घिर गए हैं। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में उनके खिलाफ कथित निवेश घोटाले को लेकर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में उनके साथ 12 अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह केस 10 फरवरी को भोगांव थाना में दर्ज किया गया। मोहल्ला मिश्राना निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि श्रेयस तलपड़े और उनके सहयोगियों ने निवेश के नाम पर उनसे लाखों रुपये की ठगी की।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी पक्ष ने एक निवेश परियोजना का झांसा देकर ग्रामीणों से पैसे लिए। बताया जा रहा है कि यह कथित धोखाधड़ी मुंबई के एक बैंक शाखा से जुड़े निवेश योजना के नाम पर की गई।

अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल श्रेयस तलपड़े की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।