Breaking News

इराक के पास तेल टैंकरों पर हमला, एक भारतीय की मौत     |   लोकसभा का कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित     |   अमरावती: मिडिल ईस्ट युद्ध के मद्देनजर CM नायडू ने कलेक्टरों की बैठक में LPG भंडार-आपूर्ति की समीक्षा की     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार होंगे भारतीय जहाज, जयशंकर-अराघची के फोन कॉल में बनी बात     |   महाराष्ट्र विधानसभा भवन को मिला धमकी भरा ईमेल, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता     |  

Meerut: घर के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर मारपीट, वीडियो वायरल

मेरठ में एक घर के बाहर शराब पीने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। दबंगों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो ( सीसीटीवी फुटेज ) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपियों में से एक व्यक्ति पहले भी पीड़िता की बहन से छेड़छाड़ कर चुका है। इस मामले में मुकदमा पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है। परिवार का कहना है कि छेड़छाड़ के मामले से नाराज होकर आरोपी लगातार उन्हें धमकाते आ रहे थे।

ताजा घटना में जब परिवार ने घर के बाहर शराब पीने का विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट का साफ दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाना सिविल लाइन में शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वे एसएसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। परिवार ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एक मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।