Breaking News

India vs Japan: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी     |   पहाड़गंज: स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, चार गिरफ्तार     |   जमुई बदसलूकी मामला: फरार नंदन यादव एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया     |   पंजाब पुलिस ने 'बिना यूनिफॉर्म' वाली वायरल एडवाइज़री को गलत बताया।     |   दिल्ली: एक लाख की फेक करंसी बरामद, बिहार के 2 लोग गिरफ्तार     |  

यूपी में बारिश से राहत के आसार कम, प्रयागराज-चित्रकूट में ऑरेंज अलर्ट

आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में हो रही भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल और ओडिशा के पास बना कम दबाव का एक स्पष्ट क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इस सिस्टम की वजह से मध्य, दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से लेकर रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए प्रयागराज और चित्रकूट जैसे दक्षिण उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले सात दिनों में इन इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।