Breaking News

प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |   नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, लापता लोगों की तलाश जारी     |   नेपाल बाढ़ पर खड़गे की पीएम और गृहमंत्री को चिट्ठी, भारतीयों की मदद की मांग     |   गंडक बैराज के डिस्चार्ज में उतार-चढ़ाव, 97,500 क्यूसेक पर बहाव सामान्य     |   नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन पर मौसम की मार, बारिश के चलते हेलिकॉप्टर भी रुके     |  

कंगना रनौत ने भाई के साथ मनाया रक्षाबंधन, शेयर की खास तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपने भाई के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। उन्होंने इस खास मौके की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें वह भाई को राखी बांधती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में कंगना ने रक्षाबंधन की रस्में निभाईं। उन्होंने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी और माथे पर तिलक लगाया। इस दौरान उनके भाई ने कंगना के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

कंगना ने अपने भाई के लिए एक खास संदेश भी लिखा। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि उनके भाई हमेशा स्वस्थ और खुश रहें और जीवन में तरक्की करें। उन्होंने अपने भाई के लिए माता-पिता की सेवा करने, परिवार की मान-मर्यादा बनाए रखने और हमेशा खुश रहने की कामना की। कंगना ने लिखा, “मेरे प्यारे भाई, मैं हमेशा तुम्हें स्वस्थ और समृद्ध देखूं। मेरे लिए तुम मेरे माता-पिता की ही छवि हो। तुम्हारा प्यार और संरक्षण मुझे हमेशा मिलता रहे। सभी भाई-बहनों को इस प्यारे त्योहार की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

एक अन्य तस्वीर में कंगना अपने भाई और भाभी के साथ पोज देती नजर आईं। परिवार ने साथ मिलकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। रक्षाबंधन हर साल भाई-बहन के प्यार, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते को मनाने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अपने भाई-बहनों के साथ तस्वीरें और खास संदेश सोशल मीडिया पर शेयर किए।