Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

जनगणना 2027, स्व-गणना के लिए नया पोर्टल लॉन्च

New Delhi: भारत के रजिस्ट्रार जनरल (आरजीआई) के मुताबिक जनगणना 2027 के पहले चरण में अब तक 57 लाख से ज्यादा परिवारों ने स्व-गणना सुविधा का लाभ उठाया है।

स्व-गणना सुविधा उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध है, जहां 16 अप्रैल से भौतिक गृहसूची और आवास जनगणना (एचएलओ) शुरू होगी।

स्व-गणना के लिए विशेष रूप से विकसित पोर्टल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा, कर्नाटक, सिक्किम, ओडिशा, लक्षद्वीप, मिजोरम और राष्ट्रीय राजधानी के एनडीएमसी और छावनी बोर्ड के अंतर्गत आने वाले इलाकों के लिए खोला गया है, जहां नागरिक सूचीबद्ध सवालों के जवाब दे सकते
हैं।

आजादी के बाद से ये आठवीं जनगणना दो चरणों में आयोजित की जा रही है- एचएलओ जनगणना और जनसंख्या जनगणना।