Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

थाईलैंड से भारत लाया गया गैंगस्टर साहिल चौहान, कई आपराधिक मामलों में था आरोपी

Haryana: देश के कई राज्यों में गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित कुख्यात गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। चौहान के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी था। सीबीआई के अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इंटरपोल के माध्यम से पता लगाया कि चौहान बैंकॉक में है और शुक्रवार को उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लाया गया, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

सीबीआई ने एक बयान में कहा, "विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से सीबीआई ने 10 अप्रैल को वांछित भगोड़े साहिल चौहान को थाईलैंड से सफलतापूर्वक वापस लाने में कामयाबी हासिल की है।" चौहान हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और अवैध आग्नेयास्त्रों के इस्तेमाल से जुड़े कई आपराधिक मामलों में आरोपी था।

हरियाणा पुलिस ने सीबीआई से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है। चौहान हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ क्षेत्रों में सक्रिय था। उसे चार जनवरी 2017 को जगाधरी अदालत में प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर मोनू राणा पर गोली चलाने के आरोप में 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, जमानत पर रिहा होने के बाद वह विदेश भाग गया।

अधिकारियों ने बताया कि 'भूप्पी राणा गिरोह' का एक प्रमुख सदस्य चौहान हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और अवैध हथियारों के इस्तेमाल से जुड़े कई आपराधिक मामलों में वांछित था।