Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

विवेक सिन्हा ने सोशल मीडिया की खबरों को किया खारिज, कहा- 'मुझे धुरंधर' के लिए 1 करोड़ नहीं मिले

Dhurandhar: अभिनेता विवेक सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर उन खबरों का खारिज किया है जिनमें यह दावा किया गया था कि उन्हें आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में अभिनय करने के लिए एक करोड़ रुपये मिले थे। सिन्हा ने शुक्रवार को अपने 'इंस्टाग्राम हैंडल' पर एक वीडियो साझा कर कहा कि ऐसे कई पोस्ट हैं जिनमें फिल्म के अभिनेताओं को दी गई रकम का जिक्र है जिसमें उनका नाम भी शामिल है।

अभिनेता ने कहा कि उन्हें एक अच्छी रकम दी गई, लेकिन यह उन आंकड़ों के आसपास भी नहीं है जिनका जिक्र सोशल मीडिया के कुछ उपयोगकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में जहूर मिस्त्री की भूमिका निभाने वाले सिन्हा ने प्रशंसकों से भ्रामक जानकारी न फैलाने का भी आग्रह किया है।

उन्होंने वीडियो में कहा, "कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर एक फॉर्मेट बनाया है जिसमें लिखा है कि 'धुरंधर' के अभिनेताओं को कितना पैसा मिला। उसमें मेरा नाम भी है और कुछ लोगों ने लिखा है मुझे 80 लाख रुपये मिले हैं और कुछ ने लिखा है मुझे एक करोड़ रुपये मिले हैं। इतना पैसा नहीं मिला है।"

फिल्म धुरंधर दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी और इसका दूसरा भाग मार्च 2026 में रिलीज किया गया। फिल्म के दोनों ही भागों में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ इसमें आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी ने भी भूमिका निभाई है।