Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

यशराज प्रोडक्शन ने फिल्म 'मर्दानी' के अगले चैप्टर का किया ऐलान

प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स यानी वाईआरएफ ने गुरुवार को कहा कि रानी मुखर्जी स्टारर एक्शन थ्रिलर "मर्दानी" फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट पर काम चल रहा है। बैनर ने "मर्दानी" पार्ट वन के 10 साल पूरे होने पर इसकी घोषणा की। इसका डायरेक्शन दिवंगत प्रदीप सरकार ने किया था।

प्रोड्यूसर ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "कमिंग सून"। तीसरे पार्टी में भी रानी मुखर्जी हमें पुलिस की वर्दी में नजर आएंगी। वे इस फिल्म में सख्त पुलिसकर्मी शिवानी शिवाजी रॉय का रोल निभा रहीं हैं। वाईआरएफ ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, "#मर्दानी के 10 साल पूरे एंड वेटिंग फॉर द नेक्स्ट चैप्टर

"आज जांबाज, साहसी पुलिसकर्मी #शिवानीशिवाजी रॉय और #मर्दानी की भावना का जश्न मना रहा हूं। हमारी प्रिय फ्रेंचाइजी के लिए एक दशक के प्यार और सराहना के लिए धन्यवाद। हम प्रेरित हैं... फिर से... आपका धन्यवाद। #रानी मुखर्जी"। 22 अगस्त 2014 को रिलीज हुई, "मर्दानी" कर्मशियल रूप से हिट रही थी।

इसकी सफलता के बाद "मर्दानी टू" आई। 2019 की फिल्म का डायरेक्शन न्यू डायरेक्टर गोपी पुथरन ने किया था। इन्होंने ही पहली फिल्म लिखी थी।